बरसात से पहले हरकत में आया नगर पंचायत
विकासनगर, जून 7 -- बरसात के मौसम से पहले नगर पंचायत सेलाकुई ने बाजार क्षेत्र की नालियों की सफाई अभियान शुरू कर दिया है। सेलाकुई बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) किनारे बनी नालियों की वर्षों बाद हो रही सफाई से स्थानीय व्यापारियों में खुशी का माहौल है। लगभग 12 वर्ष पूर्व एनएच विभाग की ओर से सड़क किनारे नालों का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद न तो कभी इनकी नियमित सफाई कराई गई और न ही क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत की गई। इसके चलते बरसात के दौरान नालियां अवरुद्ध होने से जलभराव की समस्या पैदा होती रही, जिससे दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज पंवार सहित व्यापारी राजीव गुरुंग, अनुज बंसल, अजय बंसल, संजय गुप्ता, अशोक महावर, प्रवेश गोयल और विनोद गुप्ता ने बताया कि नालियों की सफाई और मरम्मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.