रुडकी, मई 16 -- झबरेड़ा, संवाददाता। नगर पंचायत अध्यक्ष ने आगामी मानसून को देखते हुए कस्बे में जलभराव की समस्या न होने पाए इसे लेकर नाली और नालों की समय पर सफाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ-सफाई में कोताही न बरतने की चेतावनी दी। शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी की ओर से बरसात के पानी की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पर्यावरण मित्रों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कस्बे में छोटी नाली से लेकर बड़े नालों तक सभी की सफाई व्यवस्था ढंग से की जाए। ताकि बरसात के पानी की निकासी के लिए कोई समस्या न हो। यह भी पढ़ें- सामान्य बोर्ड की बैठक में एक दर्जन प्रस्ताव पारित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...