लखीमपुरखीरी, जून 23 -- जलजीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने को खोदी गई सड़कों व गलियों की मरम्मत का काम बरसात शुरू होने से पहले कराने का निर्देश सीडीओ ने दिया है। सड़कों व गलियों की मरम्मत न होने से बरसात के समय इनमें पानी भर सकता है। इससे हादसा होने की आशंका है। सीडीओ ने जलनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लगातार मानीटरिंग करें और गलियों की मरम्मत कराएं। जलजीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति को सड़कों, गलियों को खोदकर पाइप लाइन डाली गई। पाइप लाइन डालने के बाद गलियों व सड़कों की मरम्मत न कराने की शिकायतें लगातार हो रही हैं। यह भी पढ़ें- खुदी सड़कों को सुधारने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम जिला पंचायत बोर्ड बैठक में मामला उठने के बाद सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सत्यापन करा लें जहां खोदी गई सड़कों व गलियों की मरम्मत नहीं हुई है...