बलरामपुर, अप्रैल 17 -- नगर क्षेत्र में बरसात से पहले आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। स्वीकृत धनराशि से विकास योजनाओं के तहत सड़कों, नालियों और खड़ंजा मार्गों का व्यापक स्तर पर कायाकल्प किया जाएगा। इसका उद्देश्य बारिश के मौसम में होने वाली जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाना है। नगर के विभिन्न वार्डों में जर्जर सड़कों की मरम्मत, नई सीसी सड़कों का निर्माण तथा नालियों की सफाई और पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही खड़ंजा मार्गों को भी दुरुस्त किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम हो सके। खासकर उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां हर वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। यह भी पढ़ें- सड़क और जल निकासी सुधार से मिलेगी बड़ी राहत वहीं नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.