बरसात से पहले शहर में जलभराव रोकने के लिए तैयारी
गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष बरसात के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों और प्रबंधन के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन द्वारा पहले से व्यापक तैयारियां की गई हैं। आम लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। पिछले वर्ष गुरुग्राम में 158 जलभराव स्थान चिन्हित किए गए थे, जिन पर लगातार कार्य किया गया है। इस बार बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। कैबिनेट मंत्री रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर-15 पार्ट-2 में आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- बारिश और सीवर का निस्तारित पानी नालियों में नहीं बहेगा राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए वह स्वयं लगातार प्रशासनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.