शामली, मई 14 -- शामली। नगर पालिका परिषद शामली द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों और नालियों की सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- अपर नगर आयुक्तों को जोनवार नाला निरीक्षण की जिम्मेदारीसफाई कार्य का निरीक्षण बुधवार को एमएसके रोड पर मिनी एक्सेवेटर मशीन से कराए जा रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुए पालिकाध्यक्ष अरविन्द संगल ने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखना नगर पालिका का पहला दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि शहर साफ और स्वच्छ रहेगा तो नागरिक भी स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नालियों और नालों में पॉलीथिन व कूड़ा-कचरा न डालें, क्योंकि इन्हीं के माध्यम से शहर के गंदे पानी की निकासी होती है। नालों के अवरुद्ध होने पर जलभराव जैसी समस्य...