हापुड़, जून 3 -- जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग का एंटी मलेरिया अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत टीमें घर-घर जाकर विभिन्न बीमारियों के मरीजों को खोजेंगी। बरसात से पहले मलेरिया से रोकथाम के प्रबंध होंगे। लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जायेगा। बरसात का सीजन शुरू होने वाला है। बरसात के दिनों में मलेरिया का प्रकोप बढ़ जाता है। जिसे ध्यान में रखते हुए अब मलेरिया से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का एंटी मलेरिया अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान में जिलेभर में 500 से अधिक टीमें कार्य करेंगी। जगह-जगह टीमें जाकर मलेरिया से रोकथाम के उपाय बताएंगी। घरों के आसपास साफ सफाई करने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि एंटी मलेरिया अभियान पूरे जून माह चलेगा। इस अभियान में विभिन्न गतिविधियां होंगी। ...