रुद्रपुर, जून 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण कार्य का मेयर विकास शर्मा ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बरसात शुरू होने से पहले जल निकासी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समयसीमा की समीक्षा की। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पीके दीक्षित और अपर सहायक अभियंता हरपाल सिंह से परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए स्पष्ट कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह परियोजना हजारों लोगों के हितों से जुड़ी है। यह भी पढ़ें- जल भराव से निपटने को 22.25 लाख की स्वीकृति...