आगरा, अप्रैल 22 -- बरसात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शहरभर में नालों की तलीझाड़ सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत चारों जोन में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराया गया, जिसमें लगभग 600 ट्रैक्टर ट्रॉली सिल्ट को उठवाया गया। नगर निगम द्वारा चलाए गए इस अभियान में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लोडर, टिपर और ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तीन दर्जन से अधिक वाहनों को लगाया गया। इसके साथ ही 150 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर अभियान को सफल बनाया।सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। नालों में जमी गाद (सिल्ट) को हटाने से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और शहरवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मि...