बरसात से पहले नालों की होगी सफाई : कहकशा फिरोज
बलरामपुर, मई 17 -- तुलसीपुर, संवाददाता। नगर पंचायत तुलसीपुर सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर विकास व साफ-सफाई से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशा फिरोज ने की। बैठक में जल निगम के कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि नगर में बिना अध्यक्ष व संबंधित सभासद की अनुमति के किसी भी स्थान पर पाइपलाइन का विस्तार नहीं किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि जहां-जहां पाइपलाइन विस्तार के लिए सड़कें या मार्ग तोड़े गए हैं, उन्हें शीघ्र पूर्व की भांति दुरुस्त कराया जाए। बैठक में सदस्यों के अनुरोध पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के गृह कर पर लगाए गए अधिभार में 31 जुलाई 2026 तक छूट देने का निर्णय लिया गया। बरसात के मौसम को देखते हुए अध्यक्ष ने नगर के सभी छोटे-बड़े नालों की समय से सफाई कराने के निर्देश भी दिए, ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.