भभुआ, अप्रैल 19 -- पेज चार की खबर बरसात से पहले नालों की सफाई तेज, शहर को जलजमाव से बचाने की तैयारी शहर के मुख्य नालों की रात में सफाई, गलियों में दिन में चल रहा अभियान जेसीबी से हटाई जा रही पटिया, कचरा उठाकर शहर से बाहर किया जा रहा निस्तारण भभुआ, नगर संवाददाता। आगामी बरसात को देखते हुए नगर परिषद ने शहर में नालों की सफाई का व्यापक और विशेष अभियान छेड़ दिया है। संभावित बारिश और आंधी-तूफान के खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। मुख्य नालों से लेकर गलियों की छोटी-छोटी नालियों तक युद्ध स्तर पर सफाई कराई जा रही है, ताकि जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रहे और बारिश के दौरान शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से जूझना न पड़े। यह भी पढ़ें- शहर के सभी नाले-नालियों की सफाई 15 जून तक इसके लिए आधुनिक मशीनों के साथ-साथ अतिरिक्त मानव स...