बरसात से पहले नाला सफाई अभियान तेज, जलभराव से मिलेगी राहत
उरई, जून 16 -- सिरसाकलार। संवाददाता मानसून की दस्तक से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ग्राम पंचायत प्रशासन ने युद्ध स्तर पर नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया है। ग्राम प्रधान दृगपाल भास्कर की देखरेख में चल रहे इस अभियान का मकसद बरसात में कस्बा, अस्पताल और घरों में पानी भरने की समस्या को खत्म करना है।अभियान के तहत देवेंद्र के मकान से थाना परिसर तक मुख्य नाले की गहन सफाई पूरी हो चुकी है। इससे पानी की निकासी में काफी सुधार हुआ है। कुशवाहा मोहल्ला से देवेंद्र के मकान तक का हिस्सा अभी बाकी है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है। ग्राम प्रधान दृगपाल भास्कर ने भरोसा दिया कि मानसून की पहली बारिश से पहले पूरे नाले को साफ कर दिया जाएगा। पहले नाले की खराब हालत के कारण मामूली बारिश में ही बाजार और अस्पताल परिसर जलमग्न हो जाते थे। जनजीवन बुरी तरह प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.