लखीसराय, मई 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी बरसात के मौसम में शहर के प्रमुख इलाकों को जलजमाव से बचाने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद ने बड़ी पहल शुरू की है। सदर अस्पताल, व्यवहार न्यायालय और आसपास के क्षेत्रों में हर वर्ष होने वाली जल निकासी की समस्या को देखते हुए इस बार पहले से तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में मानसिंह पईन की बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान पानी का जमाव न हो और उसकी सुचारू निकासी सुनिश्चित हो सके। नगर परिषद द्वारा मानसिंहा पईन में करीब तीन फीट नीचे तक जमी गाद को हटाने का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले कभी इतने व्यापक स्तर पर पईन की गहराई तक सफाई नहीं कराई गई थी। लंबे समय से जमा गाद, कचरा और अन्य अवरोधों के कारण पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा था, जिससे बरसात के दिन...