बरसात से पहले तुलसीपुर में तेज हुई नाला-नाली सफाई अभियान
बलरामपुर, मई 20 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर में बरसात से पहले व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत के कर्मचारी सभी वार्डों में बड़े और छोटे नालों-नालियों की सफाई में पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नालियों और नालों में जमी सिल्ट को पूरी तरह साफ कर तत्काल बाहर निकाला जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।नगर पंचायत प्रशासन ने मानसून शुरू होने से पहले सभी गली-मोहल्लों में सफाई कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। अभियान के तहत नियमित रूप से कचरा उठान और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गांवों में सफाई कर्मियों की कमी से गंदगी अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने नगरवासियों और वार्डवासियों से सहयोग की अपील करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.