ललितपुर, मई 16 -- मड़ावरा। विकास खण्ड सभागार में आयोजित बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास, जलापूर्ति व्यवस्था और सफाई व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने कहा कि ग्राम पंचायतों की अनुमति के बगैर पाइप लाइन डालने का कार्य नहीं किया जाए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सड़कें खोदने के बाद समय से बनाई नहीं जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को समस्याएं हो रही हैं। जनता इस संबंध में लगातार शिकायत कर रही है। खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव ने कहा कि पाइपलाइन विस्तार के नाम पर जिन स्थानों पर सड़कें याफिर मार्ग खोदे गए हैं, उन्हें शीघ्र पूर्व की भांति दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने मड़ावरा कस्बा और गावों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दि...