बरसात से पहले कई मोहल्लों में सताने लगी जलभराव की चिंता
मुजफ्फर नगर, मई 26 -- बरसात से पहले साकेत, बसंत विहार, ब्रह्मपुरी, घास मंडी समेत कई मोहल्लेवासियों को जलभराव की चिंता सताने लगी है। सरवट की ओर से नाला निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि 300 मीटर नाला निर्माण अपूर्ण पडा हुआ है। जिस कारण उक्त मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। सभासद देवेश कौशिक और मोहल्लेवासियों ने चेयरपर्सन और ईओ से उक्त समस्या का समाधान करने की मांग की है।
जलभराव की समस्या मोहल्ला सरवट की ओर से करीब 800 मीटर नाला निर्माण कराने का नगर पालिका ने टेंडर किया था। संबंधित ठेकेदार के द्वारा करीब 500 मीटर नाला निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। शेष 300 मीटर नाले के निर्माण को लेकर विवाद हो गया। जिस कारण नाला निर्माण आगे नहीं बढ पाया। विरोध के चलते ठेकेदार ने भी हाथ खडे कर दिए और 500 मीटर नाला निर्माण पूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.