लखनऊ, मार्च 21 -- सुलतानपुर, संवाददाता। शुक्रवार की रात जिले में हुई बरसात से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कटी सरसों की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है, वहीं रबी की मुख्य फसल गेहूं कई जगह खेतों में गिर गई है। आम की बागवानी को भी नुकसान हुआ है। बरसात के बाद अचानक मौसम ठंडा हो गया और सर्द हवा चलने लगी। लंभुआ संवाद के अनुसार शुक्रवार को सुबह से ही खराब मौसम की मार गेहूं, सरसों, चना, मसूर आदि पर पड़ी, वहीं आम की फसल भी मौसम की मार झेल रही है। किसान गिरीश पांडे ने बताया कि उनके बाग में दर्जनों आम के पेड़ हैं और सभी में बौर लगा हुआ है।शुक्रवार की सुबह से ही तेज हवा और बारिश से आम की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। पेड़ों पर लगे बौर काफी मात्रा में नीचे गिर पड़े। जब बौर ही नहीं बचेगा तो फल कहां से लगेगा। हवा के कारण खेतों में गेहूं की फसल गिर ...