बरसात से खेतों में लौटी रौनक, किसानों के चेहरे खिले
औरैया, अगस्त 5 -- जिले में बुधवार को हुई रुक-रुककर बारिश किसानों के लिए किसी सौगात से कम नहीं रही। लंबे समय बाद दिनभर बादलों की आवाजाही और लगातार हुई वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची। धान, बाजरा, मक्का, तिल और दलहनी फसलों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। बारिश के कारण किसानों को फिलहाल सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी, जिससे लागत में कमी आएगी। खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई वाले क्षेत्रों में रौनक लौट आई है और फसलों की बढ़वार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। बारिश के साथ तापमान में गिरावट आने से खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को भी राहत मिली। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण खेतों में काम करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन बुधवार का मौसम खेती-किसानी के लिए अनुकूल रहा। कई किसानों ने खेतों की निराई-गुड़ाई और अन्य कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.