संतकबीरनगर, जून 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। बरसात शुरू होने के साथ ही जनपद की बदहाल सड़कों ने परेशानी बढ़ा दी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कई प्रमुख सड़के टूटकर पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं। इन सड़कों के निर्माण की मांग काफी पहले से हो रही थी। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब जब मानसून करीब आ गया है और बारिश भी शुरू हो गई है तो लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। हल्की बरसात में ही सड़क कीचड़ से सन जा रही है। बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जा रहा है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना भी बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी पैदल, साइकिल और बाइक से चलने वालों को हो रही है। इन्हे काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- बारिश शुरू, सड़कों की मरम्मत न होने से बढ़ेगी परेशानीखलीलाबाद क्षेत्र की सड़कों की स्थिति खलीलाबाद शहर ...