बरसात में लापरवाही पड़ेगी भारी, स्कूलों की सफाई व सुरक्षा के निर्देश
सिद्धार्थ, अगस्त 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बरसात के मौसम में परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। बीएसए कार्यालय से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में दो दिन का विशेष अभियान चलाकर विद्यालय परिसरों को पूरी तरह सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्देशों के पालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएसए ने महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि वर्षा ऋतु में जलभराव, नमी और गंदगी के कारण मच्छरजनित एवं जलजनित रोगों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जारी निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.