कानपुर, मई 19 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहाकि शासन द्वारा आवंटित पौधरोपण लक्ष्य के अनुसार जनपद में वन विभाग एवं अन्य 25 विभागों द्वारा 50.27 लाख पौधों का रोपण आगामी वर्षाकाल में किया जाना है। डीएम कपिल सिंह ने सम्बन्धित विभागों को पौधरोपण की कार्ययोजना समय से भेजने के साथ ग्रीष्मकाल के दौरान गत वर्षों में रोपित किये गये पौधों की सिंचाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के समुचित प्रबन्ध किये जाने निर्देश दिये। प्रभागीय वनाधिकारी एके पाण्डेय ने सम्बन्धित विभागों से पौधरोपण के लक्ष्य के अनुसार गड्ढ़ा खोदाई की कार्यवाही माह जून के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने की बात कही। यह भी पढ़ें- हापुड़ से बहने वाली नदियों में प्रदूषित ...