संतकबीरनगर, मई 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर के नागरिकों को बरसात में दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। शहर की सड़कें टूटी हुई हैं। यही टूटी हुई सड़कें राहगीरों के लिए कदम-कदम पर दुश्वारियां पैदा करेंगी। मोहल्ले के लोगों को जल भराव के बीच घर जाना पड़ सकता है। बरसात से पूर्व शहर की सड़कों की मरस्मत हो पाना दूर की कौड़ी नजर आ रही है। शहर का अचकवापुर मोहल्ला हो या फिर तितौवा, मड़या, पटखौली, मिश्रौलिया और सरौली सबका हाल एक जैसा है। बरई टोला, पठान टोला और अंसार टोला की सड़कों का हाल एक जैसा है। सड़कों की हालत पहले जर्जर है। रही सही कसर जल निगम ने पूरी कर दी है। शहर में हर घर जल योजना तक के तहत पाइप लाइनें डाली गई। अभी भी पाइप डालने का काम पूरा नहीं हो सका है। सड़कों को खोद कर पाइप डालने के बाद सड़कों को बनाय...