बरसात में मिड डे मील की गुणवत्ता पर रहेगी विशेष नजर
गोपालगंज, अगस्त 3 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता । बरसात के मौसम में जिले के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष नजर रखी जाएगी। शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशक विनायक मिश्रा ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को विद्यालयों और केन्द्रीयकृत रसोईघरों का लगातार अनुश्रवण करने का निर्देश दिया है। जिसमें कहा है कि भोजन की गुणवत्ता में कमी या लापरवाही के कारण किसी अप्रिय घटना की स्थिति में दोषियों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करें। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान रसोईघर-सह-भंडारगृह की साफ-सफाई की विशेष रूप से जांच करें। चावल, दाल, तेल, मसाला, सोयाबीन, लाल चना सहित अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के बाद ही उसका इस्तेमाल किया जाएगा। बरसात में खाद्य सामग्री को नमी से ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.