बलिया, मार्च 22 -- मनियर (बलिया)। विपणन विभाग की लापरवाही से सैकड़ों कुंतल धान बरसात में भीग गया। हालांकि विभागीय अधिकारी इसका दोष राइस मिलरों पर मढ़ रहे हैं। खरीदा गया धान अधिकांश क्रय केंद्रों पर ही पड़ा हुआ है। इसी बीच अचानक बेमौसम की शनिवार की भोर में बरसात आ गयी। जब तक जिम्मेदार इंतजाम करने में जुटे तब तक बोरियों में रखा धान भीग चुका था। इसके बाद दिन में भी रुक-रुक कर कई बार बारिश होने से दिक्कत और बढ़ गयी। बताया जाता है कि साधन सहकारी समिति पिलूई में खुले आसमान के नीचे रखा करीब 28 सौ कुंतल धान बरसात में भीग गया। इस बारें में सचिव पवन कुमार का राइस मिलर की मनमानी से धान पड़ा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.