बरसात में भरभराकर गिरे दो कच्चे मकान
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- लगातार हो रही बारिश के चलते जरैनी गांव में दो कच्चे मकान ढह गए। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन उर्मिला देवी पत्नी रमेश चंद्र त्रिपाठी और लक्ष्मी देवी पत्नी फूलचंद के परिवारों के सामने अब सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। उर्मिला देवी ने बताया कि वह बच्चों के साथ इसी कच्चे मकान में रहती थीं। लगातार बारिश के बीच मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है। ऐसे में परिवार असुरक्षित हालात में रहने को मजबूर है। वहीं, लक्ष्मी देवी का कच्चा मकान भी बारिश की वजह से गिर गया। मकान के साथ गृहस्थी का सामान भी प्रभावित हुआ। लगातार बारिश के कारण परिवार सुरक्षित स्थान को लेकर चिंतित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.