नई दिल्ली, जुलाई 28 -- बारिश के दौरान नमी और ठंड से बचने के लिए खटमल गर्म सतह वाली जगहों की तलाश करते हैं। ऐसे में वे गद्दों के अंदर, बिस्तर की सिलाइयों या कपड़ों के बीच छिपकर अपना ठिकाना बना लेते हैं। खटमल इतने छोटे होते हैं कि इन्हें ध्यान से देखने पर ही देखा जा सकता है। ये रात में ज्यादा एक्टिव रहते हैं और सोते समय काट लेते हैं। अगर गद्दे के अंदर खटमल हो जाएं, तो बिस्तर पर लेटते ही ये काटने लगते हैं, जिससे खुजली, लाल चकत्ते और त्वचा में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई लोग खटमल से छुटकारा पाने के लिए गद्दा ही बदल देते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा।खटमल से छुटकारा पाने के लिए 3 घरेलू उपाय अगर आपके घर में खटमल घुस गए हैं, तो घबराने या फिर गद्दे को बदलने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों से खटमल को दूर भगा सकते हैं।...