बरसात में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, तीन दिन में पांच केस मिले
सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- मोतिगरपुर, संवाददाता बरसात का मौसम शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। घरों, खेतों, झाड़ियों और जलभराव वाले स्थानों पर सांपों के निकलने से लोगों में दहशत का माहौल है। राहत की बात यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर में बीते तीन दिनों के भीतर सर्पदंश के पांच मरीजों का समय पर उपचार कर उनकी जान बचाई गई। वहीं बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों के काटने के कई मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।धर्मराज पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर मे 17 जुलाई की शाम मैधन गांव की मंजू (35) पत्नी अमरनाथ तथा हरसाईन नागापुर निवासी जगदीश (21) पुत्र दिलीप, 18 जुलाई को दियरा निवासी अंश (18) पुत्र संजय सिंह और आलापुर निवासी शिवानी (35) पत्नी मुकेश, जबकि 19 जुलाई को उदयपुर शकरवारी निवासी लल्ली देवी (65) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.