बरसात में बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने किया सतर्क
पूर्णिया, जुलाई 8 -- मीरगंज, एक संवाददाता भीषण गर्मी के बाद शुरू हुई बारिश और बढ़ी उमस के बीच जलजनित एवं संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। एपीएचसी चिकनी सहित गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। एपीएचसी चिकनी में कार्यरत डॉ एस.पी. सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण डायरिया, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड और वायरल बुखार जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को केवल स्वच्छ एवं उबला हुआ पानी पीने, ताजा भोजन करने, खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखने तथा घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बारिश के बाद धीमी हवा और धूप ने बढ़ाई चुनचुनाहट साथ ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.