बरसात में प्लेटफॉर्म पर उगी झाड़ियों की होगी सफाई, सात दिन में अभियान पूरा करने का निर्देश
गया, जुलाई 5 -- बरसात के मौसम में रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म और ट्रैक के आसपास तेजी से उगी झाड़ियों को लेकर रेलवे प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। झाड़ियों में सांप, बिच्छू और अन्य विषैले जीवों के छिपे रहने की आशंका के कारण यात्रियों और रेल कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए डीडीयू मंडल के सीनियर डीओएम ने सभी स्टेशन मास्टरों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म के किनारों, सिरों और ट्रैक के आसपास उगी सभी झाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने सात दिनों के भीतर सभी स्टेशनों पर सफाई अभियान पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। स्टेशन मास्टरों को अपने-अपने स्टेशन का निरीक्षण कर झाड़ियों की पहचान करने और निर्धारित समय-सीमा में उन्हें पूरी तरह हटाने का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.