बरसात में छात्रों को उफनते नदी, नाले पार कराकर स्कूल पहुंचाएंगे गुरुजी
विकासनगर, जून 20 -- राकेश खत्री बरसात में शिक्षकों को उफनते नालों और नदियों को पार कराकर छात्रों को सुरक्षित स्कूल और घर पहुंचाना होगा। इस आशय का आदेश शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय और सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों को जारी किया है। जिस पर शिक्षकों ने कड़ी आपत्ति जताई है।दरअसल, प्रदेश में मानसून के दौरान कई बरसाती नदी-नाले, गाड़ और गदेरे उफान पर आ जाते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के स्कूल आने-जाने के दौरान हादसों की आशंका बनी रहती है। विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राओं को सुरक्षित तरीके से विद्यालय पहुंचाने और छुट्टी के बाद घर तक सकुशल भेजने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती जाएं।शिक्षकों और राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के अनुसार आपदा प्रबंधन और प्रशासन ने करीब तीन माह पहले नदी-नालों के किनारे तथा भूस्खलन प्रभावित मार्गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.