बरसात में गर्म पानी से नहाएं या ठंडे से? डॉक्टर ने दूर किया कंफ्यूजन
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- मानसून आते ही मौसम का मिजाज भी बदल जाता है। कभी तेज बारिश के बाद अचानक ठंड लगने लगती है, तो कभी बारिश रुकते ही हवा में इतनी उमस हो जाती है कि पसीना आने लगता है। ऐसे में नहाने के समय अक्सर समझ नहीं आता कि गर्म पानी लें या ठंडा। अगर आप भी हर दिन इसी बात को लेकर उलझन में रहते हैं, तो डॉक्टर की सलाह आपके काम आ सकती है। तिरुवनंतपुरम के KIMSHEALTH में इंटरनल मेडिसिन के कंसल्टेंट डॉ. गणेश विश्वनाथन के अनुसार, बहुत गर्म और बहुत ठंडे दोनों तरह के पानी ही परेशानी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में क्या करें, चलिए जानते हैं।गर्म पानी के फायदे और नुकसानबारिश में भीगने के बाद गर्म पानी से नहाने पर शरीर को अच्छा और कंफर्टेबल फील होता है। इससे शरीर पर जमा पसीना, तेल और गंदगी भी साफ हो जाती है। लेकिन पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.