बरसात में गर्भवती महिलाओं को बढ़ा संक्रमण का खतरा
पीलीभीत, जुलाई 29 -- पीलीभीत। बरसात के मौसम में नमी और जलभराव के कारण गर्भवती महिलाओं में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान मलेरिया, डेंगू, पेट संबंधी समस्याओं और फ्लू से बचाव के लिए खानपान के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। चिकित्सकों के अनुसार गर्भवती महिलाओं को बारिश के मौसम में बाहर के खाद्य पदार्थ और दूषित पानी के सेवन से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को हमेशा उबला हुआ या साफ छना पानी पीना चाहिए। बाहर का पानी और खुले में मिलने वाले जूस के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। बासी भोजन, पहले से कटी सब्जियां और फल भी नहीं खाने चाहिए। भोजन हमेशा ताजा और गर्म ही लेना बेहतर है। कच्ची सब्जियां और सलाद खाने से पहले उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ नारियल पानी, नींबू पानी और सूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.