बरसात में गन्ने की फसल पर पोक्काबोईंग रोग का खतरा
शामली, जुलाई 31 -- बरसात के मौसम में लगातार नमी और उमस बढ़ने से गन्ने की फसल में पोक्काबोईंग रोग का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिसके चलते कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को समय रहते फसल का निरीक्षण करने और रोग के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नियंत्रण के उपाय अपनाने की सलाह दी है। और इस रोग की पहचान व उपाय भी बताए। पोक्का बोइंग गन्ने की फसल में होने वाला एक फफूंद जनित रोग है। जिसका प्रकोप सामान्य तौर पर बरसात के महीने या जुलाई से सितम्बर तक देखा जाता है। इस रोग के लक्षण चोटी भेदक कीट के जैसे होने के कारण किसान इसकी बेहतर ढंग से पहचान नहीं कर पाते हैं और गलत रसायन का उपयोग कर लेते हैं। जिसके कारण रोग के संक्रमण से गन्ने में अधिकतम नुकसान देखा गया है। यदि समय पर इसकी पहचान और उपचार नहीं किया गया तो फसल की ग्रोथ प्रभावित होने के साथ उत्पादन में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.