सीवान, जुलाई 9 -- सीवान/रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में मध्याह्न भोजन में परोसी जाने वाली सब्जियों में बरसात का मौसम देखते हुए निर्धारित मेनू में बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं।

बरसात में सब्जियों की हानियाँ बरसात में कीटाणुओं के पनपने की आशंका को लेकर मध्याह्न भोजन में भिंडी, बैगन, पत्ता गोभी और व सभी प्रकार के साग को उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। डीईओ और एमडीएम डीपीओ को इससे संबंधित पत्र निदेशक द्वारा जारी किया गया है। चिकित्सकों का भी मानना है कि बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों के माध्यम से कीटाणु बच्चों के शरीर में प्रवेश सकते हैं। इससे बच्चों को नुकसान हो भी सकता है। ऐसे में पत्तेदार सब्जियों से बच्चे बीमार भी पड़ सकते हैं।

बीमारियों की आशंका बरसात में संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम म...