बरसात में एमडीएम की थाली में नहीं परोसे जायेंगे बैंगन, भिंडी, साग व पत्ता गोभी
सीवान, अगस्त 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों की थाली में विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार अब मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जायेगी। बताया जा रहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए स्कूलों व केन्द्रीकृत रसोईघरों की विशेष निगरानी की जायेगी। यह भी पढ़ें- स्कूलों में बरसात के दौरान एमडीएम की होगी विशेष निगरानीबच्चों के भोजन में गुणवत्ता सुनिश्चित करना इस क्रम में बरसात में बैंगन, भिंडी समेत सभी प्रकार के साग व पत्ता गोभी एमडीम के भोजन में नहीं परोसे जायेंगे, बल्कि ताजा व सुरक्षित स्थानीय सब्जियों का उपयोग सुनिश्चित किया जायेगा। वहीं, चावल, दाल, तेल, मसाले समेत सभी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही एक्सपायरी डेट देखकर ही खाद्य सामग्री का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके साथ ही डीपीओ एमडीएम इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.