बिहारशरीफ, मई 25 -- बरसात पूर्व नदियों व नहरों की गाद उड़ाही का काम करें पूरा : डीएम पईन से अतिक्रमण हटाने व जमीदारी बांध को सुदृढ़ीकरण कराने का आदेश कलेक्ट्रेट में जिलास्तरीय समन्यवय समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई गहन चर्चा फोटो : डीएम मीटिंग : कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक में शामिल डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस समेत कई विभागों में चल रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी। डीएम ने मनरेगा और जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर बरसात से पहले जिले की छोटी-बड़ी नदियों व नहरों की गाद उड़ाही का काम पूरा कराने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- बरसात...