बरसात पूर्व गांव-गांव चलाए स्वच्छता अभियान
गाजीपुर, जून 6 -- जखनियां। खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद ने क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में बरसात पूर्व स्वच्छता अभियान चालाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रशासकों और सहायकों से कहा कि सार्वजनिक नालियों की समयबद्ध सफाई कराई जाए और उनमें चुने का छिड़काव भी किया जाए। बीडीओ ने बताया कि बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में पूर्व तैयारी के तहत सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छता कार्य कराने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। यह भी पढ़ें- बजबजा रही गांवों की नालियां, सफाईकर्मी गायब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.