अयोध्या, मई 5 -- बीकापुर, संवाददाता। सोमवार को हुई बरसात ने अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर स्थित जलालपुर माफी तिराहे की पूरब पटरी की स्थिति को एक बार फिर उजागर कर दिया। इंटरलॉकिंग और पक्की सड़क के किनारे बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और दुकानदारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई न होने के कारण हाईवे की पटरी पर गंदा पानी हमेशा जमा रहता है। हल्की बारिश के बाद भी यह पानी कई दिनों तक भरा रहता है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या को लेकर कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। यह भी पढ़ें- ओवरफ्लो कर रास्ते में नाली का पानी बहने से ग्रामीण त्रस्त गौरव, अरविंद कुमार यादव और देव कुमार सहित अन्य ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.