भभुआ, जून 1 -- भाराखांड़ नदी में पुल निर्माण कार्य अभी तक नहीं किया जा सका शुरू विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री ने किया था पुल निर्माण का शिलान्यास (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की भाराखांड़ नदी में क्षेत्रीय विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान द्वारा शिलान्यास किए जाने के बाद भी पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र के किसानों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों कामेश्वर राम, गुड्डू सिंह, दीपक चौरसिया का कहना है कि पुल निर्माण की घोषणा से लोगों में उम्मीद जगी थी। लेकिन, अब तक जमीन पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि बरसात का समय आ गया है। यह भी पढ़ें- पंडुका पुल निर्माण की धीमी रफ्तार से ग्रामीण चिंतितपुल निर्माण का शिलान्यास जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय मंत्री ने पिछले वर्ष समारोह आयोजित कर पुल निर्मा...