बरसात के समय तेज धूप से किसानों में चिंता
गंगापार, जून 24 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद पिछले कुछ दिनों पहले हुई हल्की बारिश और उसके बाद लगातार हो रही तेज धूप ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों का मानना है कि अपने यहां 20 जून से 25 जून के बीच मानसूनी बरसात हो जाती है तो खेती के लिए लाभदायक होती है लेकिन इस वर्ष अभी बारिश का कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है। समय से बरसात होने की उम्मीद में किसानों ने धान की नर्सरी डाल दिया है जिससे बारिश होने पर उसकी रोपाई की जा सके।दानपुर के केशव गोस्वामी हथिगन के बब्बू सिंह, करमा के सुरेश चंद्र पटेल आदि किसानों ने बताया कि निजी नलकूपों के पानी से खेतों में धान की नर्सरी तैयार की जा रही है पर दिन में जिस तरह की तेज धूप हो रही है उससे खेत का पानी गर्म हो जा रहा है इससे नर्सरी की पौध पीली पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- बारिश को लेकर उदास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.