बरसात के मद्देनजर गझंडी स्टेशन पर संरक्षा सभा आयोजित
कोडरमा, जुलाई 6 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। बरसात के मौसम में रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को गझंडी स्टेशन पर संरक्षा सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता स्टेशन प्रबंधक विकास चंद्र यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में यातायात निरीक्षक (परिचालन), कोडरमा अरविंद कुमार सुमन उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार सुमन ने परिचालन विभाग के कर्मचारियों को रेल सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने, लघु रीति (शॉर्टकट) का उपयोग नहीं करने तथा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इनमें बिना रुके गुजरने वाली ट्रेनों में टेल बोर्ड या टेल लैंप नहीं मिलने की स्थिति में स्टेशन मास्टर की जिम्मेदारी, स्टेशन यार्ड में वाहन, गाड़ी और लोको को सुरक्षित स्टेबल करने के नियम, स्वचालित ब्लॉक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.