बरसात के बीच फिर धधके जंगल, देवीधूरा-पापड़ी वन क्षेत्र में लगी आग
नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल, संवाददाता। मानसून की दस्तक और बारिश का दौर शुरू होने के बावजूद जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार देर रात देवीधूरा-पापड़ी क्षेत्र के जंगल में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते जंगल का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया।आग के रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग अराजक तत्व की ओर से लगाने की आशंका जताई है। एसडीओ ममता चंद ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.