विकासनगर, जनवरी 22 -- चकराता-मसूरी मोटर मार्ग से जुड़ा माख्टी-पोखरी-अच्छेड़ मार्ग की हालत खराब है। सड़क पर जगह-जगह सुरक्षा दीवारें टूटी हुई हैं। कई जगह सड़क पर स्लाइड जोन बने हैं। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बरसात में इस मार्ग के जगह-जगह बंद होने के कारण लोगों ने परेशानी झेली थी। उम्मीद थी कि बरसात के बाद सड़क की मरम्मत हो जाएगी लेकिन आज भी हालत जस के तस हैं। लोनिवि का कहना है कि मार्ग सुधारीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय है। क्षेत्र में दर्जनों सड़कें भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हैं। कई जगह विभागों ने मलबा तक नहीं हटाया है। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं। वाहनों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग चकराता के अधीन माख्टी...