बरसात के बाद निकले तेज धूप ने बढ़ायी उमस
बलिया, जून 14 -- बलिया, संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। रविवार की सुबह तेज और चटख धूप के साथ हुई इससे दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस में इजाफा होता गया। दोपहर तक धूप इतनी तीखी हो गई कि बाहर निकलने वाले लोग बेहाल नजर आए। बाजारों और सड़कों पर भी गर्मी का असर साफ दिखा, जहां लोग धूप से बचने के उपाय करते दिखाई दिए। हालांकि शाम होने पर शहर और चट्टी-चौराहा पर भीड़ बढ़ गयी । पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। अब तक कई बार आंधी-पानी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल चुकी है। यह भी पढ़ें- बारिश थमते ही बढ़ी गर्मी, तापमान में तीन डिग्री का उछाल कभी हल्की रिमझिम तथा कभी जोरदार बरसात से तापमान में गिरावट आ गयी थी। हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान में चार तथा न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो गयी। जिले का रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.