बरसात के बाद धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
गौरीगंज, जुलाई 20 -- अमेठी। संवाददाता जिले में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही खरीफ फसलों की बुवाई और धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है। कृषि विभाग की 20 जुलाई तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में खरीफ क्षेत्रफल का 91.99 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब तक 1,44,659 हेक्टेयर के लक्ष्य के सापेक्ष 1,33,078.5 हेक्टेयर में फसलों की बुवाई व रोपाई हो चुकी है।
धान की रोपाई में तेजी बरसात के बाद धान की रोपाई में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली है। 1,30,796 हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 1,22,653 हेक्टेयर में रोपाई पूरी हो चुकी है, जो 93.77 प्रतिशत है। धान संकर की 94.48 प्रतिशत, सामान्य धान की 93.95 प्रतिशत तथा सुगंधित एवं बासमती धान की 88.17 प्रतिशत रोपाई पूरी हो चुकी है। अन्य खरीफ फसलों में मक्का की 75.97 प्रतिशत, ज्वार की 89.18 प्रतिशत, बाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.