बदायूं, जनवरी 29 -- बिल्सी। मंगलवार की रात अचानक हुई तेज बरसात ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के बाद ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को फिर से ठंड का एहसास हुआ। मौसम में आए इस बदलाव से एक बार सर्दी बढ़ गई है। बरसात के चलते नगर के मोहल्ला संख्या पांच और एक समेत कई मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसील के मुख्य गेट समेत कई स्थानों पर जलभराव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.