बरसात के चलते गिरा गरीब का आशियाना
मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलरी में लगातार हो रही बारिश के चलते एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य इसी कच्चे मकान में मौजूद थे। कच्चे मकान की छत गिरने से घर में रखा खाने-पीने का सामान और अन्य गृहस्थी का सामान मलबे के नीचे दब गया, जिससे परिवार के सामने रोजमर्रा के जीवन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी के चोटें नहीं लगी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और रहने के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.