गंगापार, जुलाई 19 -- उपरौध रजबहा और उमापुर पंप कैनाल की नहरों के अलावा दो दिन से हो रही बरसात के बाद खेतों में पानी आने के बाद किसानों को काफी राहत मिली और अब उनमें यह उम्मीद हो गई है कि धान सहित खरीफ की अन्य फसलें पानी के अभाव में बर्बाद नहीं हो पाएगी। कजरी गायन करती महिलाएं और पुरुष खेतों में धान की नर्सरी तैयार करते दिखाई पड़ने लगे हैं। मांडा क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के किसानों को सिंचाई के लिए उपरौध रजबहा, उमापुर पंप कैनाल और गुलरिया जलाशय से विभिन्न गांवों में नहरों का जाल बिछाया गया है। दो जुलाई से उपरौध रजबहा के आधा दर्जन माइनरों में मिर्जापुर जिला प्रशासन व सिरसी जलाशय के सिंचाई अधिकारियों ने पानी छोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, किसान खुश उपरौध रजबहा की नहरों में पानी आने के साथ ही बरस...