बरसाती मौसम में जलजमाव से बढ़ता है डेंगू का खतरा, साफ-सफाई और सतर्कता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय
बांका, अगस्त 6 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बरसात के मौसम में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से घर और आसपास किसी भी प्रकार का जलजमाव नहीं होने देने की अपील की है। विभाग का कहना है कि, डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर गंदे नहीं बल्कि साफ और रुके हुए पानी में पनपता है। ऐसे में थोड़ी-सी लापरवाही भी बीमारी को बढ़ावा दे सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार घर की छत पर रखे पुराने टायर, टूटे बर्तन, गमले, नारियल के खोल, प्लास्टिक के डिब्बे या अन्य कबाड़ में बरसाती पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। इन स्थानों पर जमा साफ पानी डेंगू के लार्वा के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है। यह भी पढ़ें- बारिश में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का खतरा, समझें जरूरी लक्षण और बचावस्वास्थ्य विभाग की सलाह इसलिए सप्ताह में कम से कम एक बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.