बरसाती भिंडी की खेती में कमाएं तीन माह में एक लाख
झांसी, जून 24 -- झांसी। किसान यदि चाहें तो बारिश के दौरान भिंडी की खेती करके महज तीन माह में ही एक लाख रुपया कमा सकते है। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने कहा कि उचित बीजों का चयन करना होगा। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किसानों को बरसाती मौसम में भिंडी की वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि भिंडी सब्जी वर्ग की एक प्रमुख फसल है, इसकी खेती उत्तर भारत में विशेष रूप से वर्षा, शरद एवं ग्रीष्म ऋतु में की जाती है। वर्षा ऋतु में पौधों की वृद्धि बेहतर होने के कारण भिंडी का आकार अधिक होता है।
भिंडी की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी डॉ. सिंह ने बताया कि भिंडी की खेती के लिए बलुई दोमट एवं दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है। खेत में जलभराव नहीं होना चाहिए तथा मेड़ बनाकर बुवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.